UttarakhandHighlightPauri Garhwal News

स्कूल में ड्यूटी के दौरान शराब पीकर बच्चों से अभद्रता करता था शिक्षक, निलंबित

पौड़ी में रिखणीखाल के राजकीय प्राथमिक किल्बौखाल के शिक्षक पर स्कूल में ड्यूटी के दौरान शराब पीकर बच्चों से अभद्रता करने के आरोप थे। आरोप साबित होने के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं।

शराब पीकर बच्चों से अभद्रता करने को आरोप

बता दें कुछ समय पहले मामला प्रकाश में आया था। जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए उप शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी थे। उप शिक्षा अधिकारी ने मामले को लेकर जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा को सौंपी दी है।

आरोप साबित होने के बाद किया निलंबित

जांच रिपोर्ट में विद्यालय में सेवारत सहायक अध्यापक देवेंद्र लाल पर ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन कर छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट करने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने से विद्यालय में पठन पाठन कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना बताया गया।

जांच रिपोर्ट आने के बाद किया निलंबित

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा सावेद आलम ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सेवारत सहायक अध्यापक देवेंद्र लाल को निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षक को चेतावनी दी थी। चेतावनी देने के बाद भी उनकी कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं आया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें