Entertainment

Jawan Trailer Launch: फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने दुबई पहुंचेंगे शाहरुख खान! इस दिन होगा रिलीज़

शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर खबरों में बने हुए है। फिल्म सात सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज करने का प्लान किया है। Jawan Trailer Launch के लिए फिल्म के मुख्य कलाकार शाहरुख़ दुबई में एक मेगा इवेंट का हिस्सा होंगे।

Jawan Trailer Launch के लिए दुबई पहुंचेंगे शाहरुख

अभिनेता ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा की वो दुबई Jawan movie Trailer लांच के लिए जा रहे है। खबरों की माने तो इस इवेंट के लिए अभी से टिकट भी बुक होनी शुरू हो गई है। हालांकि इस चीज़ को लेकर अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

Jawan_2

शाहरुख ने पोस्ट कर साझा जानकारी

शाहरूख खान ने अपने एक्स(ट्विटर) अकाउंट से इस बात की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा की “मैं आपके साथ फिल्म जवान का जश्न न मनौ ऐसा हो नहीं सकता। 31 अगस्त को रात 9 बजे मैं आ रहा हूं बुर्ज खलीफा पर।
मेरे साथ मिलकर जवान का जश्न मनाए। जैसे की लव दुनिया का सबसे प्यारा अहसास है। तो प्यार के रंग में रंगते है। लाल पहनते है। क्या कहते हो ?क्या आप तैयार है?”

‘जवान’ है तैयार

शाहरुख़ खान ने करीब पांच साल बाद इंडस्ट्री में फिल्म पठान से वापसी की। जिसमें बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। ऐसे में शाहरुख़ इस साल की दूसरी फिल्म लेकर आ रहे है। जवान भी तहलका मचाने को तैयार है। दर्शक भी फिल्म का काफी लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे है।

जवान में होंगे ये स्टार्स

फिल्म में शाहरुख़ खान के अपोजिट साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा है। फिल्म में साउथ के विजय सेतुपति भी मुख्य भुमिका में है। इसके अलावा सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, रिद्धि डोगरा आदि का भी इस फिल्म में एहम रोल है। फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो भी शामिल है। बता दें की अब तक फिल्म के दो गाने रिलीज़ हो चुके है। जो दर्शकों द्वारा खूब पसंद किए जा रहे है।

Back to top button