Big NewsDehradun News

बेरोजगार संघ ने किया बागेश्वर प्रशासन का पुतला दहन, जमकर की नारेबाजी

बागेश्वर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के प्रचार के लिए जा रहे बेरोजगार संघ के पदाधिकारियों को रोकने और उन्हें गिरफ्तार करने के विरोध में आज बेरोजगार संघ के पदाधिकारियों ने बागेश्वर प्रशासन का पुतला दहन किया है। इसके साथ ही उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की।

बेरोजगार संघ ने किया बागेश्वर प्रशासन का पुतला दहन

राजधानी देहरादून के लैंसडाउन चौक पर आज बेरोजगार संघ के पदाधिकारियों ने बागेश्वर प्रशासन का पुतला दहन किया। बता दें कि उन्होंने पुतला दहन करने की दो दिन पहले भी कोशिश की थी। लेकिन पुलिस ने उन्हें पुतला दहन करने नहीं दिया था।

दो दिन पहले पुलिस के साथ हुई थी नोकझोंक

पुतला दहन ना करने देने पर बेरोजगार संघ की जमकर पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जबरदस्ती गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद देर शाम उन्हें छोड़ दिया गया था। इस घटना से गुस्साए बेरोजगार संघ के पदाधिकारियों द्वारा आज बागेश्वर प्रशासन के पुतले का दहन किया गया।

बागेश्वर प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

बेरोजगार संघ द्वारा बागेश्वर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। उन्होंने कहा कि बॉबी पंवार को बेवजह परेशान किया जा रहा है। जबकि सरकार को चाहिए कि वह जितनी पेपर लीक परीक्षाएं हुई हैं उन सब की सीबीआई जांच करनी चाहिए। लेकिन सरकार बॉबी पंवार को परेशान करने में जुटी हुई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें