UttarakhandBig NewsDehradun News

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, एक युवक की मौत, पांच घायल

देहरादून से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। हादसा रविवार देर रात का बताया जा रहा है। दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। जबकि कार में सवार तीन लोग घायल हुए हैं और सड़क पर पैदल चल रहे दो लोगों को भी चोट आई है।

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी

घटना की सूचना पाकर देर रात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। हादसा हाथीबड़कला के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार देर रात तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो कार कूड़े के डब्बे से टकराकर पलट गई। हादसे के दौरान कार में चार लोग सवार थे।

एक युवक की मौत जबकी पांच घायल

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए। वहीं सड़क पर पैदल चल रही एक महिला और पुरुष भी टक्कर लगने से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

मृतक और घायलों का विवरण

घायलों की पहचान हर्ष गुप्ता पुत्र परमहंस गुप्ता निवासी एमडीडीए कॉलोनी, अनुराग यादव पुत्र निवासी चूना भटृा निवासी रायपुर, अक्षय सिंह पुत्र बालक राम निवासी चंद्र रोड डालनवाला, रोशनी बक्शी पुत्री कर्नल बक्शी, आकाश के रूप में हुई है। जबकि अभिषेक राजपूत पुत्र राकेश बाबू निवासी एमडीडीए कॉलोनी की मौके पर ही मौत हो गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें