UttarakhandBig NewsHaridwar News

भाजपा कोर कमेटी की बैठक शुरू, लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर होगा मंथन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। जेपी नड्डा ने भाजपा कोर कमेटी की आयोजित बैठक में भी हिस्सा लिया।

भाजपा कोर कमेटी की बैठक शुरू

कोर कमेटी कि बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे। भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव और निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर णनीति पर मंथन किया।

लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर किया मंथन

सूत्रों की माने तो कोर ग्रुप की बैठक में नड्डा लोकसभा चुनाव की सांगठनिक तैयारियों के बारे में फीडबैक लेंगे। पार्टी ने हारी हुई 23 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सांसदों को सौंपी है। जेपी नड्डा हर विधानसभा में 10 हजार नए वोटर बनाने के अभियान की प्रगति के बारे में जानकारी ले सकते हैं।ृ

इसके साथ ही बैठक में बागेश्वर उपचुनाव के अलावा निकाय चुनाव और सहकारिता चुनाव पर भी चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है बैठक में दायित्वधारियों को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें