UttarakhandHighlightUttarakhand Chamoli News

चमोली: अमृत सरोवर के तालाब में मिला पिता-पुत्र का शव, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, परिजनों में कोहराम

चमोली जनपद के गोपेश्वर में उस समय हड़कंप मच गया जब निर्माणाधीन अमृत सरोवर तालाब में दो लोगों के शव पड़े मिले। दोनों मृतक पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची ।

अमृत सरोवर के तालाब में मिला पिता-पुत्र का शव

घटना शनिवार की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान नंदन सिंह (47) निवासी सुतोल गांव और अनिल (22) पुत्र नंदन सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों का शव गांव के पास मैंदोली तोक में निर्माणाधीन अमृत सरोवर में पड़ा मिला। पिता-पुत्र का शव देख ग्रामीणों में हड़कप मच गया।

बताया जा रहा है सुतोल गांव के पास निर्माणाधीन अमृत सरोवर 250 मीटर लंबा है। भारी बारिश के चलते इन दिनों तालाब का जलस्तर बढ़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार अमृत सरोवर का निर्माण मनरेगा श्रमिक कर रहे थे। इस दौरान गांव के अन्य लोगों के साथ साथ पिता-पुत्र भी वहां पर काम कर रहे थे।

ग्रामीणों में मचा हड़कंप

बताया जा रहा है ग्रामीण श्रमिक दोपहर बाद भोजन करने के लिए घर आए हुए थे। भोजन के बाद जब श्रमिक वापस लौटे तो पिता-पुत्र का शव देख सभी के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह ने बताया कि पिता पुत्र के शव तालाब से बरामद किए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। हादसा कैसे हुआ इसकी फिलहाल अभी कोई जानकारी नहीं है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें