UttarakhandBig NewsDehradun News

चकराता में पेड़ों के अवैध कटान मामले में कई लोग नामजद, आरोपितों को पक्ष रखने के लिए दिया एक हफ्ते का समय

चकराता वन प्रभाग के कनासर रेंज में धड़ल्ले से हुए पेड़ों के अवैध कटान मामले में वन विभाग ने आरोपियों के नाम का खुलासा कर दिया है। वन विभाग की टीम ने पेड़ों के अवैध कटान मामले में कई लोगों को नामजद किया है। जांच अधिकारी ने सभी आरोपियों को अपना पक्ष रखने के लिए सात दिन का समय दिया है।

अवैध कटान मामले में कई लोग नामजद

बता दें चकराता के कनासर रेंज में हुए अवैध कटान मामले को लेकर मुकुल कुमार को जांच अधिकारी बनाया गया था। जांच अधिकारी ने सभी आरोपियों को अपना पक्ष रखने के लिए सात दिन का समय दिया है। इसके बाद आरोपितों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

अपना पक्ष रखने के लिए जारी किया नोटिस

अवैध कटान मामले में रेंज अधिकारी और पांच वन कर्मियों के निलंबन के बाद वन विभाग ने आरोपियों पर भी कार्रवाई शुरू की है। वन विभाग ने भारतीय वन अधिनियम के तहत 17 आरोपियों के खिलाफ वन अपराध पत्र जारी किया है। उप वन प्रभागीय और जांच अधिकारी ने 17 आरोपियों को अपना पक्ष रखने के लिए सात दिन का समय दिया है। इसके लिए नोटिस भी जारी कर दिया है।

कार्रवाई शुरू करने की दी चेतावनी

जांच अधिकारी ने आरोपियों को एक हफ्ते के भीतर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच उप प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। इसके अलावा निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत न होने पर न्यायालय में कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें