UttarakhandBig NewsDehradun News

रजिस्ट्रार कार्यालय में दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ मामला, इस नामी वकील को हिरासत में लेकर की पूछताछ

रजिस्ट्रार कार्यालय में दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ मामले में एसआईटी की टीम ने एक नामी वकील को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है वकील लंबे समय से पुलिस की रडार में था। आरोपित वकील ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कुछ दिन पहले कोर्ट में सरेंडर की अर्जी लगाई थी। पुलिस अधिवक्ता को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

SIT ने किया नामी वकील को गिरफ्तार

बता दें रजिस्ट्रार कार्यालय में दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ मामले में एसआईटी की टीम ने वरिष्ठ अधिवक्ता कमल विरमानी को गिरफ्तार कर लिया है। कई दिन की आंख मिचौली के बाद अधिवक्ता एसआईटी की टीम के हत्थे चढ़ ही गया। बताया जा रहा है अधिवक्ता को पुलिस पूछताछ के लिए किसी गुप्त स्थान पर ले गई है। जहां उनसे देर रात तक पूछताछ की गई।

मुंशी और इमरान के साथ मिलकर किया था करोड़ों का खेल

वरिष्ठ अधिवक्ता कमल विरमानी पर आरोप है कि उन्होंने अपने मुंशी और वकील इमरान के साथ मिलकर करोड़ों का खेल किया था। विरमानी का नाम एडवोकेट इमरान अहमद की गिरफ्तारी के बाद सामने आया था। इमरान की गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस उसके चैंबर में जांच के लिए पहुंची तो पता चला कि इमरान के साथ एक नामी वकील का नाम जुड़ा है।

नौ लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

बीते सोमवार को जब पुलिस ने विरमानी के मुंशी को गिरफ्तार किया तो इससे तय हो गया कि विरमानी का सीधे तौर पर इस मामले में हाथ है। बताया जा रहा है कि विरमानी ने 50 करोड़ से भी अधिक का खेल किया था। इस बीच पुलिस ने शुक्रवार शाम को विरमानी को भी गिरफ्तार कर लिया।

बता दें अभी तक इस मामले में नौ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। गौरतलब है कि इन सभी आरोपितों द्वारा कूटरचित तरीके से फर्जी रजिस्ट्री व दस्तावेज तैयार कर करोड़ों की हेरा फेरी की गई थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें