Sports

दूसरी बार पिता बने Yuvraj Singh , सोशल मीडिया पर बताया नन्ही परी का नाम

इंडियन क्रिकेट टीम के फॉर्मर ऑलराउंडर युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेजल कीच अक्सर सुर्खियों में बने रहते है। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लगती है। ऐसे में अब एक बार फिर दोनों खबरों में है।

बता दें की भारतीय फॉर्मर क्रिकेटर युवराज के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। यूवराज दूसरी बार पिता बने है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने फैंस को ये खुशखबरी दी। साथ ही उन्होंने बच्ची का नाम भी बताया। यूजर पोस्ट पर कमेंट कर क्रिकेटर को बधाई दे रहे है।

बच्ची का नाम

यूवराज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। फोटो में उनकी पत्नी हेजल कीच, युवराज सिंह उनका बीटा और अभी जन्मी उनकी बेटी नज़र आ रही है।

फोटो के साथ उन्होंने अपने बेटी के नाम का भी खुलासा किया। उनकी बेटी का नाम और है। पोस्ट शेयर कर क्रिकेटर ने कैप्शन लिखा बिना सोई हुई रातें और बेहतरीन हो गई। हम अपनी परी औरा का स्वागत करते है।

दूसरी बार माता-पिता बने कपल

बता दें की पूर्व क्रिकेटर युवराज सिहं ने 30 नवंबर साल 2016 में अभिनेत्री और मॉडल हेजल कीच के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। साल 2022 में वो पहली बार माता पिता बने। बीते साल 25 जनवरी को हेज़ल ने बेटे को जन्म दिया। अब एक साल बाद उनके घर बेटी ने जन्म लिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें