UttarakhandHighlightPauri Garhwal News

यहां हुई अग्निवीर भर्ती स्थगित, जानें अब कब होगी आयोजित

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कोटद्वार में हो रही बारिश के कारण लोगों को आवाजाही करना मुश्किल हो गया है। इसके चलते कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली स्थगित कर दी गयी है।

कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती स्थगित

जानकारी के अनुसार सेना के जनसंपर्क अधिकारी ले कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी सांझा की है। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि अब यह भर्ती रैली 26 नवम्बर से एक दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। जिसके लिए अभ्यार्थियों को एआरओ लैंसडौन की ओर से नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगेI बता दें भारी बारिश के चलते ये फैसला लिया गया है।

अभ्यर्थीयों के लिए किया हेल्पलाइन नंबर जारी

खराब मौसम लगातार अग्निवीर भर्ती परीक्षा में बाधा बन रहा है। जनसंपर्क अधिकारी ले कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस हेल्पलाइन नंबर 7456874057 पर संपर्क कर सकते हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें