UttarakhandBig NewsDehradun News

बॉबी पंवार की गिरफ्तारी के बाद गरमाया सियासी पारा, कांग्रेस ने कहा मशीनरी का हो रहा दुरुपयोग

बागेश्वर में शुक्रवार सुबह बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बॉबी बागेश्वर उपचुनाव में सताधारी पार्टी के खिलाफ प्रचार प्रसार करने की तैयारी में थे। जिससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। मामले को लेकर अब सियासी पारा गरमाता दिख रहा है।

बॉबी पंवार की गिरफ्तारी के बाद गरमाया सियासी पारा

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार की गिरफ्तारी के बाद अब सियासी पारा चढ़ने लगा है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने इस प्रकरण को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि किसी राजनीतिक दल से बॉबी पंवार का कोई नाता नहीं है। वह सिर्फ प्राचीन शिव मंदिर बाबा बागनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे थे।

कांग्रेस ने कहा मशीनरी का हो रहा दुरुपयोग

मंदिर में दर्शन से पहले ही बागेश्वर पुलिस ने बॉबी पंवार को गिरफ्तार कर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया है। मथुरा दत्त जोशी ने कहा राज्य सरकार लोकतंत्र की लगातार हत्या करने का काम कर रही है।

ये है पूरा मामला

बता दें शुक्रवार को छात्र नेता और बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि बॉबी पंवार बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ प्रचार प्रसार करने की तैयारी में थे। जिससे पहले वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ बाबा बागनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे थे। दर्शन से पहले ही पुलिस ने छात्र नेता बॉबी पंवार को कार्यकर्ताओं के बीच से गिरफ्तार कर लिया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें