UttarakhandBageshwar newsBig News

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार गिरफ्तार, हुआ बड़ा हंगामा

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है बॉबी पंवार बागेश्वर बाबा बागनाथ के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान छात्र नेता बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ प्रचार भी करने वाले थे।

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार गिरफ्तार

शुक्रवार को बागेश्वर पहुंचे छात्र नेता और बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार को बागेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बॉबी पंवार बागेश्वर में बाबा बागनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे।

बागेश्वर उपचुनाव में करने वाले थे प्रचार

बाबा बागनाथ के दर्शन के बाद वह बागेश्वर में होने वाले उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ प्रचार करने वाले थे। लेकिन मंदिर जाने से ठीक पहले बागेश्वर पुलिस ने उन्हें कार्यकर्ताओं के बीच से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान मौके पर हंगामा भी देखने को मिला।

संगठन से जुड़े लोग कर रहे थे हमले की बात: एसपी

मामले को लेकर बागेश्वर एसपी अक्षय कोंडे का बयान सामने आया है। एसपी अक्षय कोंडे ने कहा कि बॉबी पंवार से प्रेरित या इनके संगठन से जुड़े लोग यहां पर हमले की बात कर रहे थे। हमारे पास इंटेलेंज की जानकारी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी मौजूद है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें