UttarakhandBig NewsUdham Singh Nagar News

विजिलेंस की टीम ने DPRO को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा, घर से लाखों की नगदी बरामद

उधमसिंह नगर के जिला पंचायत राज अधिकारी को ठेकेदार से उपकरणों की सप्लाई और कार्यों के भुगतान के एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत मांगते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। विजिलेंस की टीम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को रुद्रपुर स्थित एक मॉल से गिरफ्तार किया है।

DPRO को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर के एक ठेकेदार ने रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़ित रिंकू सिंह (ठेकेदार) ने बताया था कि उसके द्वारा की गई उपकरणों की सप्लाई और कार्यों के भुगतान के एवज में डीपीआरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

विजिलेंस की टीम ने मामले का संज्ञान लिया तो शिकायत सही मिली। जिसके बाद टीम ने डीपीआरओ को रंगे हाथ पकड़ने की रणनीति तैयार की।

रणनीति बनाकर किया DPRO को ट्रैप

निरीक्षक ललिता पांडे के नेतृत्व में एक ट्रैप टीम का गठन किया गया। बीते गुरुवार को रिंकू सिंह (ठेकेदार) ने डीपीआरओ को नैनीताल रोड में स्थित एक मॉल में बुलाया था।

मॉल में पार्किंग के पास डीपीआरओ ने ठेकेदार से एक लाख रुपए मांगे तो विजिलेंस की टीम ने आरोपित रमेश चंद्र त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से महाराजगंज उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

आवास से की लाखों की नकदी बरामद

विजिलेंस की टीम डीपीआरओ को लेकर रुद्रपुर स्थित उसके आवास पर पहुंची। मौके से टीम ने 25.71 लाख रुपए की नकदी भी बरामद की।

जानकारी के अनुसार एसपी मीणा ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शुक्रवार को आरोपित को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट नैनीताल में पेश किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें