UttarakhandBig NewsHaridwar NewsRoorkee News

Roorkee news: किसानों के समर्थन में रुड़की पहुंचे राकेश टिकैत, मांगें पूरी न होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Roorkee news: रुड़की तहसील परिसर में करीब एक माह से चल रहे किसानों के धरने को समर्थन देने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता Rakesh Tikait रुड़की पहुंचे। इस दौरान तहसील में भारी मात्रा में किसान मौजूद रहे। टिकैत ने सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर किसानों की मांगें समय रहते पूरी नहीं होती है तो वो उग्र आंदोलन करेंगे।

किसानों के समर्थन में रुड़की पहुंचे Rakesh Tikait

गुरुवार को Rakesh Tikait किसानों के समर्थन में रुड़की पहुंचे। टिकैत ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होती तक तक आंदोलन जारी रहेगा।

राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की बर्बाद फसलों की सही जांच की जानी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने सरकार से किसानों की बिजली का एक साल का बिल माफ करने और गन्ने के दामों में वृद्धि किए जाने की मांग उठाई।

मांगें पूरी न होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Rakesh Tikait ने सरकार से क्षेत्र में किसान और उनके बेटों के सीपीयू द्वारा काटे जा रहे चालान की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसानों की मांगे पूरी नहीं हुई है तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इसके बाद टिकैत ने रुड़की एएसडीएम से मुलाकात कर उन्हें किसानों की मांगों के से अवगत कराया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें