National

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए रखा व्रत

देश में चंद्रयान-3 पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। इस बीच पाकिस्तान से आई सीमा हैदर भी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए काफी उत्सुक है। सीमा ने भारत के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए व्रत रखा है। सीमा का कहना है कि मैं तब तक व्रत रखूंगी जब तक सफलता पूर्वक चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतर नहीं जाएगा।

बता दें कि 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग निर्धारित है। देश में लोग हवन पूजन कर रहे हैं। मस्जिदों में लोग सफल लैंडिंग के लिए नमाज अदा कर रहे हैं।

सीमा हैदर ने रखा व्रत

वहीं नोएडा में सीमा हैदर ने भी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूजा की। सोशल मीडिया पर वायरल हो वीडियो में सीमा हैदर ने कहा कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है, फिर मैं व्रत रखूंगी। मैं तब तक व्रत रखूंगी, जब तक सफलता पूर्वक चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतर नहीं जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें