National

पंजाब में भारी बारिश के कारण कई जिले बाढ़ की चपेट में, 26 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल

पंजाब में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने 26 अगस्त, 2023 तक स्कूल बंद रखन के आदेश दिए हैं। यह निर्णय सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट सभी स्कूलों के लिए लागू होगा।

शिक्षामंत्री हरजोत सिंह ने दी जानकारी

राज्य के शिक्षामंत्र हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया पर दी है। ‘पंजाब के सभी स्कूल 23 से 26 अगस्त तक बंद रहेंगे। हिमाचल प्रदेश और पंजाब में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। सभी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से 26 अगस्त तक बंद करने का निर्णय लिया गया है।

कई जिले बाढ़ की चपेट में

वहीं, हिमाचल प्रदेश में होने वाली भारी बारिश के चलते पंजाब में भी स्थिति काफी खराब है। भाखड़ा व पौंग डैम से पानी छोड़ जाने से ब्यास और सतुलज नदी उफान पर है। इसकी वजह से राज्य के जालंधर, मोगा, गुरदासपुर, होशियारपुर, फिरोजपुर, कपूरथला, रूपनगर, नवांशहर, तरनतारन जिले बाढ़ की चपेट में हैं।

23 से 25 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी

बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने पंजाब के 12-13 जिलों में 23 से 25 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस वजह से राज्य में मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। इन सभी हालातों के चलते यह पंजाब सरकार ने यह फैसला लिया है, जिससे बच्चों की सुरक्षा में कोई चूक न हो। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें