Big NewsPolitics

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने BJP पर लगाए आरोप, हर चुनाव में भाजपा सरकारी मशीनरी का करती है दुरुपयोग

बागेश्वर उपचुनावों को लेकर प्रदेश में राजनितिक माहौल गरमाया हुआ है। पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि हर चुनाव में भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करती है।

हर चुनाव में भाजपा सरकारी मशीनरी का करती है दुरुपयोग

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि कांग्रेस बागेश्वर उपचुनाव भारी मतों से जीतने जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वहां की जनता महंगाई बेरोजगारी और अन्य मुद्दों से काफी परेशान है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हर चुनाव में करती है और बागेश्वर में भी यही देखने को मिल रहा है।

पढ़े-लिखे लोग बागेश्वर में चाहते हैं परिवर्तन

बीजेपी के कार्यकर्ता कांग्रेस के उम्मीदवार के बैनर फाड़ने के साथ कांग्रेस के अन्य नेताओं को जबरन धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों पर अतिक्रमण के नाम पर पैनल्टी लगाने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं उन्हें पेनल्टी से बचाने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि 16 सालों से एक ही परिवार का वहां पर साम्राज्य था और बागेश्वर में कोई परिवर्तन नहीं आया। लेकिन अब पढ़े-लिखे लोग बागेश्वर में परिवर्तन चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बागेश्वर में महिलाओं का वोट प्रतिशत ज्यादा है और महिलाएं भी इस वक्त कांग्रेस को चाह रही है।

करन माहरा के बयान पर महेंद्र भट्ट ने किया पलटवार

करन माहरा ने कहा कि प्रदेश में ऐसी महिलाओं के साथ कई जगह अभद्रता हुई जिसका जिक्र बागेश्वर में हो रहा है। इसके साथ ही अंकित भंडारी केस में बागेश्वर की महिला भाजपा नेत्रियों ने कोई भी आवाज नहीं उठाई। जिससे लोगों में अभी भी रोष व्याप्त है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं की इज्जत नहीं करती है और बेइज्जत कर रही है। आज भी यही वजह रही कि कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री के सामने बीजेपी में शामिल हुए हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें