UttarakhandBig News

Chandrayaan 3: CM ने दी वैज्ञानिकों को बधाई, सफल लैंडिंग के लिए किया जा रहा हवन पूजन

चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग के लिए आज देशभर में प्रार्थना की जा रही है। आम से खास तक चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए दुआं कर रहा है। इसी क्रम में आज चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी है।

सीएम धामी ने दी वैज्ञानकों को बधाई

सीएम धामी ने कहा के मैं इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं। आज उनके अथक प्रयासों और मेहनत से देश का विज्ञान और तकनीक पूरी दुनिया को दिशा देगी। ‘चंदा मामा अब हमारे पास होंगे’।

सफल लैंडिंग के लिए पतंजलि में हवन पूजन

वहीं हरिद्वार में बाबा रामदेव ने भी यज्ञ किया। इस दौरान पतंजलि योगपीठ में विशेष हवन पूजन की। इस दौरान योग साधकों ने भी मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना की।

टपकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा

देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में माता वैष्णो देवी गुफा में मंगलवार से ही चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए पूजा शुरू हो गई है। यह विशेष पूजा 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग तक जारी रहेगी।

बता दें आध्यात्मिक गुरु आचार्य विपिन जोशी के सानिध्य में पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान उन्होंने हाथ में चंद्रयान-3 के चित्र के साथ मंत्रोच्चारण किया।

सुरक्षित लैंडिंग के लिए परमार्थ में हुई गंगा आरती

वहीं ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में भी विशेष गंगा आरती की गई। इस दौरान सभी ने मां गंगा का अभिषेक कर चन्द्रायन -3 की सुरक्षित लैंडिंग के लिए प्रार्थना की।

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन ने चंद्र कक्षा सम्मिलन के सफलतापूर्वक पूर्णता के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ये भारत के लिए गर्व का विषय है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें