National

मिजोरम में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन रेलवे का पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत

मिजोरम में बड़ा हादसा हुआ है। यहां निर्माणाधीन रेलवे का पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत हो गई हैं। इसके साथ ही कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है।

बताया जा रहा है कि जहां घटना हुई है वह जगह आइजोल से करीब 21 किलोमीटर दूर है। घटना करीब 10 बजे की बताई जा रही है। घटना के समय सभी मजदूर पुल का काम कर रहे थे।

मलबे से 17 शव बरामद

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार मलबे से अभी तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं। कई अन्य अभी भी लापता हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें