UttarakhandHighlightTehri News

चंबा भूस्खलन: मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख का मुआवजे देने का ऐलान, प्रभावित क्षेत्र का होगा भू-वैज्ञानिक सर्वे

टिहरी जनपद के चंबा में मार्ग पर टैक्सी स्टैंड के पास हुए भूस्खलन में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जिसके बाद प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख का मुआवजे देने का ऐलान किया है। इसके अलावा जल्द ही प्रभावित क्षेत्र का भू-वैज्ञानिक सर्वे भी किया जाएगा।

प्रभावित क्षेत्र का होगा भू-वैज्ञानिक सर्वे

जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का भू-वैज्ञानिक सर्वे कराया जाएगा। भूस्खलन के आस-पास स्थित छह भवनों को भूस्खलन की आशंका को देखते हुए खाली करवा दिया गया है। सभी लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।

दूसरी जगह किया शिफ्ट

जिलाधिकारी के निर्देश पर भूस्खलन वाले क्षेत्र में ऊर्जा निगम ने विद्युत लाइन बंद कर दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर छह भवनों को खाली करवाया गया है। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक व्यवस्था किए जाने के लिए संबंधित अधिकािरयों को निर्देश दे दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें