UttarakhandDehradun NewsHighlight

मसूरी: मुंबई से घूमने आए बुजुर्ग पर्यटक की मौत, ये वजह आ रही सामने

मुंबई से मसूरी घूमने आए बुजुर्ग पर्यटक की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। बुजुर्ग की तबियत बिगड़ता देख उनके परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

मुंबई से घूमने आए पर्यटक की मौत

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक की पहचान श्रीधर मनवटकर (71) निवासी पायल पार्क वसोई मुंबई के रूप में हुई है। मृतक की ने बताया कि सोमवार सुबह वह लोग कैंपटी फॉल से लौटे तो अचानक उनके पति को सांस लेने में परेशानी होने लगी। जिसके बाद उनके परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।

हार्ट अटैक बताई जा रही मौत की वजह

मृतक की पत्नी ने बताया गया कि श्रीधर दिल के मरीज थे। इससे पहले भी उन्हें एक बार माइनर हार्ट अटैक आ चुका था। इसकी दवाइयां भी चल रही थीं। शहर कोतवाल ने बताया कि बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें