UttarakhandBig NewsTehri News

चंबा भूस्खलन: प्रभावित क्षेत्रों में खतरे को देखते हुए खाली करवाए छह मकान, दूसरी जगह किया शिफ्ट

टिहरी जनपद के चंबा में सोमवार को हुए भारी भूस्खलन की चपेट में आने से पांच लोगों की जिंदगिया मलबे नदफन हो गई। दर्दनाक हादसे के बाद भूस्खलन वाली जगह पर खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने छह भवनों को खाली कराकर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मंडरा रहा भूस्खलन का खतरा

सोमवार को हुए भूस्खलन के बाद प्रशासन की ओर से ये फैसला लिया गया है। टिहरी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस स्थान पर भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से भूस्खलन क्षेत्र के आसपास के छह भवनों को खाली करवा दिया है।

chamba landslide

दूसरी जगह किया शिफ्ट

जिलाधिकारी के निर्देश पर भूस्खलन वाले क्षेत्र में ऊर्जा निगम ने विद्युत लाइन बंद कर दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर छह भवनों को खाली करवाया गया है। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक व्यवस्था किए जाने के लिए संबंधित अधिकािरयों को निर्देश दे दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें