UttarakhandBig NewsTehri News

चंबा में हुआ भारी भूस्खलन, मलबे में दबे कई वाहन, चार माह के बच्चे समेत दो महिलाओं की मौत

प्रदेश में हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पहाड़ी जनपदों में कई जगह से भूस्खलन जैसी खबरे सामने आ रही हैं। वहीं नई टिहरी जनपद के चंबा थाने के पास पार्किंग में भारी भूस्खलन हो गया। भूस्खलन की चपेट में आने से कई वाहन दब गए। जबकि दो महिलाओं समेत चार माह के बच्चे की मौत हो गई।

चंबा में भारी भूस्खलन

घटना सोमवार दोपहर एक बजे के आसपास चंबा थाना के पास टैक्सी स्टैंड की बताई जा रही है। पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने के कारण एक खड़ी कार में बैठी दो महिलाएं और एक चार माह के बच्चे की मलबे में दबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक भारी भरकम बोल्डर और मलबा आने से लगभग दस वाहन इसकी चपेट में आ गए।

दो महिलाओं समेत चार माह के बच्चे की मौत

बताया जा रहा है सुमन खंडूड़ी अपनी कार खड़ी कर चंबा बाजार में कुछ सामान लेने के लिए गए हुए थे। इस दौरान पहाड़ी से भारी भरकम मलबा और बोल्डर वाहनों पर आ गिरा। हादसे में पूनम, सरस्वती और चार महीने के बच्चे की मौत हो गई।

प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाकर तीनों शव बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के आसपास कुछ मकानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें