UttarakhandBig NewsUttarkashi News

Gangotri dham हादसा- सोता रहा RTO, पलक झपकते ही काल के गाल में समा गई सात जिंदगियां

Gangotri dham yatra से लौट रहे गुजरात के यात्रियों के साथ हुए हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 28 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की वजह बस का तेज रफ्तार में होना बताया जा रहा है। चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे में आरटीओ के आला अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

सोता रहा RTO हो गया बड़ा हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Gangotri dham हादसे का काला सच सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस यातायात नियमों का उल्लंघन कर यात्रा में चल रही थी। बस का पिछले एक साल में पांच बार चालान हुआ था। जिसमें से दो बार उत्तरप्रदेश और तीन बार उत्तराखंड में हुआ था।

इसके अलावा बस का परमिट और पंजीयन प्रमाण पत्र सीज किया हुआ था। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारियों ने बस मालिक को यात्रियों की जान को जोखिम में डालने की छूट दी हुई थी।

परमिट सीज होने के बाद भी यात्रा पर गई बस

प्रशासन की ओर से इस बार यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के दृष्टिगत बाइक स्क्वॉड और पांच इंटरसेप्टर दल वाहनों को मार्ग पर तैनात किया गया है। इसके अलावा प्रवर्तन दल की भी चारधाम यात्रा में आने वाले वाहनों पर पैनी नजर है।

वाहनों की निगरानी के लिए कई जगह अस्थायी चेक पोस्ट बनाए गए हैं। बावजूद इसके आरटीओ की निगरानी से निकलकर बस चारधाम यात्रा के लिए चली गई। ये आरटीओ पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

Chardham yatra 2023 के लिए निकले थे श्रद्धालु

घटना रविवार शाम की है। बस में सवार यात्री गुजरात के निवासी थे। सभी यात्री घर से Chardham yatra 2023 की प्लानिंग कर निकले थे। यात्री यमुनोत्री धाम की यात्रा के बाद गंगोत्री दर्शन कर लौट रहे थे। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत रही बस एक पेड़ के सहारे अटक कर रुक गई।

चालक की बताई का रही लापरवाही

बताया जा रहा है इस स्थान पर वर्ष 2010 में एक कांवड़ यात्रियों का ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। जिसमें कई यात्रियों की मौत हो गई थी। हादसे में चालक की लापरवाही सामने आ रही है। यात्रियों ने बताया कि चालक बस को काफी तेज चला रहा था। तीर्थयात्रियों ने चालक को टोका भी था। करीब चार बजे गंगनानी से 100 मीटर गंगोत्री की ओर तेज रफ्तार बस क्रैश बैरियर तोड़ते हुए 100 मीटर खाई में गिरने के बाद एक पेड़ पर अटक गई।

चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घायलों ने बताया की हादसा चालक की तेज रफ्तार के चलते हुआ है। मनेरी थाने में मुकेश कुमार (बस ड्राइवर) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल चालक फिलहाल एम्स अस्पताल में भर्ती है। चालक के ठीक होने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें