Big NewsPauri Garhwal News

ऋषिकेश नीलकंठ मार्ग पर हुआ भारी भूस्खलन, वाहनों की आवाजाही बंद

प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण पहाड़ों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऋषिकेश नीलकंठ मार्ग पर भारी भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है।

नीलकंठ मार्ग पर हुआ भारी भूस्खलन

लगातार हो रही बारिश के कारण ऋषिकेश नीलकंठ मार्ग पर खैर खाल के पास भारी भूस्ख्लन हुआ है। जिसके कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

बता दें कि इस से पहले भी भूस्खलन के कारण ऋषिकेश नीलकंठ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया था। जिसके बाद सोमवार को दोबारा भूस्खलन हो गया है। जिसके बाद गरुड़ चट्टी पर नीलकंठ जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया है।

बारिश के कारण बार-बार हो रहा भूस्खलन

बारिश के चलते बार-बार भूस्खलन के कारण जगह-जगह सड़कें बंद हो रही है। नीलकंठ मार्ग के भी बार-बार बाधित होने के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। बीन नदी में भी बारिश के कारण पानी का बहाव अभी भी तेज बना हुआ है। जिस चलते आवागमन बंद हो गया है।

आज दस जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

प्रदेश में फिलहाल आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में 25 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है। जबकि आज प्रदेश के दस जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

नैनीताल, चंपावत, देहरादून, पौड़ी, और बागेश्वर जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही टिहरी, चमोली, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, टिहरी और पिथौरागढ़ जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें