UttarakhandBig NewsUttarkashi News

गंगोत्री हादसे में सात यात्रियों की दर्दनाक मौत, चार धाम यात्रा के लिए निकले थे श्रद्धालु

गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास हुए दर्दनाक हादसे में सात यात्रियों की मौत हो गई। सभी यात्री गुजरात के बताये जा रहे हैं। घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद 28 यात्रियों का सकुशल रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

चारधाम यात्रा के लिए निकले थे श्रद्धालु

बस में बैठे सभी यात्री गुजरात के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी लोग अपने घर से हरिद्वार दर्शन समेत चारधाम यात्रा के लिए निकले थे। घायल यात्रियों ने बताया कि वह 15 अगस्त को गुजरात से चले थे। इसके बाद उन्होंने हरिद्वार और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर लिए थे।

हादसे ने लगाया यात्रा पर विराम

रविवार को यात्रियों से भरी बस गंगोत्री धाम के दर्शन कर लौट रही थी। इस दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। यात्रियों ने केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए जाना था। लेकिन दर्दनाक हादसे के चलते यात्रियों की धार्मिक यात्रा पर विराम लगा गया है।

तेज रफ्तार बताई जा रही हादसे की वजह

जानकारी के मुताबिक लोगों का कहना है कि जिस जगह पर हादसा हुआ है। वहां पर तीव्र मोड़ है। बताया जा रहा है बस चालक ने तीव्र मोड़ होने के चलते अपना संतुलन खो दिया। जिस वजह से बस करीब 70 मीटर खाई में जा गिरी।

घटना की सूचना पाकर जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन कि टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची। हादसा होता देख स्थानीय लोग भी मदद के लिए मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने 28 लोगों का रेस्क्यू कर एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें