UttarakhandBig NewsEntertainment

देहरादून पहुंचे ऋतिक रोशन, एयरपोर्ट पर सेल्फी लेने के लिए दिखा उनके प्रशंसकों का जमावड़ा

मशहूर बॉलीवुड फिल्म एक्टर ऋतिक रोशन रविवार को देहरादून पहुंचे। इस दौरान उनके एयरपोर्ट पहुंचने की सूचना पर एयरपोर्ट में उनके प्रशंसकों का जमावड़ा उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखा।

देहरादून पहुंचे ऋतिक रोशन

दोपहर करीब ढाई बजे ऋतिक रोशन अपने चार्टर्ड विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। उनके एयरपोर्ट पहुंचने की सूचना पर वहां काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

सेल्फी लेने के लिए दिखी ऋतिक के प्रशंसकों की भीड़

चार्टर्ड विमान से निकलने के बाद प्रशंसकों ने उनके सेल्फी ली। जिसके बाद ऋतिक अपने साथियों के साथ कार से देहरादून के लिए रवाना हो गए।

ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के लिए देहरादून पहुंचे ऋतिक

जानकारी के अनुसार ऋतिक रोशन देहरादून में एक ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के लिए देहरादून पहुंचे हैं। उद्घाटन के बाद ऋतिक आज ही मुंबई के लिए रवाना हो जायेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें