National

कांग्रेस ने किया अपनी वर्किंग कमेटी का ऐलान, कई युवा नेताओं को दी जिम्मेदारी  

कांग्रेस ने अपनी वर्किंग कमेटी का एलान कर दिया है। इस कमेट का गठन कांग्रेस वर्किंग कमेटी का गठन किया है, जिसमें खरगे के अलावा सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी अधीर रंजन चौधरी, एके एंटनी, अंबिका सोनी, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम जैसे वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। 

बता दें कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी में तारिक अनवर, वासनिक के अलावा जी-23 गुट के आनंद शर्मा, शशि थरूर और मनीष तिवारी को भी जगह दी गई है। इनके अलावा अजय माकन, अशोकराव चव्हाण, प्रियंका गांधी, कुमारी शैलजा, ताम्रध्वज साहू, अभिषेक मनु सिंघवी, सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश, जितेंद्र सिंह, रणदीप सुरजेवाला, सचिन पायलट को भी जगह दी गई है। 

स्थायी आमंत्रित सदस्यों में शामिल नेता

वहीं स्थायी आमंत्रित सदस्यों में वीरप्पा मोइली, हरीश रावत, पवन कुमार बंसल, मोहन प्रकाश, रमेश चेनिन्नथाला, बीके हरिप्रसाद, प्रतिभा सिंह, मनीष तिवारी, दीपेंद्र हुड्डा, के राजू, मीनाक्षी नटराजन, सुदीप रॉय बर्मन समेत कई अन्य नेताओं को शामिल किया गया है।

समिति में नहीं हैं ज्यादा बदलाव

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इससे पहले तक संचालित कमेटी के साथ काम कर रहे थे, जिसका गठन सोनिया गांधी ने किया था। अब जो कांग्रेस कार्य समिति का ऐलान किया गया है, उसमें भी पूर्व की समिति के मुकाबले में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों मे पल्लम राजू, पवन खेड़ा, गणेश गोदियाल, यशोमति ठाकुर, सुप्रिया श्रीनेत, परिणिति शिंदे, अलका लांबा आदि सदस्यों का नाम शामिल है।

युवा भी कार्यसमिति में शामिल

कांग्रेस ने कई युवाओं को भी इसमें शामिल किया है। जिन युवाओं को कार्यसमिति में शामिल किया गया, उनमें सचिन पायलट  गौरव गोगोई, सुप्रिया श्रीनेत, कन्हैया कुमार, दीपेंद्र हुड्डा, मीनाक्षी नटराजन, परनीती शिंदे, सचिन राव, अलका लांबा, वामसी रेड्डी जैसे नेताओं का नाम शामिल है। 

शशि थरूर ने कहा धन्यवाद

वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने उन्हें कांग्रेस कार्य समिति में शामिल करने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया है। शशि थरूर ने कहा कि जो असंख्य भारतीय देश को समावेशी बनाना चाहते हैं, वह हमसे बेहतर की उम्मीद करते हैं। ‘इतिहास में कांग्रेस की कार्यसमिति ने बीते 138 सालों से पार्टी का नेतृत्व किया है। मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं क्योंकि मुझे भी इसका हिस्सा बनाया गया है। मैं पूरे समर्पण से पार्टी की सेवा करने का अवसर पाकर खुश हूं।’

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें