जाखन में प्रशासन की ओर से दी गई आपदा प्रभावितों को सहायता राशि, राहत शिविरों में किया शिफ्ट

विकासनगर के जाखन में भूधंसाव का सिलसिला अभी भी जारी है। जिलाधिकारी ने आपदा की जड़ में आए प्रभावित परिवारों को सरकारी मानकों के अनुसार राजकीय सहायता देने के निर्देश दिया हैं। जिसके बाद एसडीएम ओर तहसीलदार की ओर से प्रभावितों को सरकारी मदद दी गई है।
ये है पूरा मामला
विकासनगर के जाखन में भूधंसाव का सिलसिला अभी भी जारी है। इसके अलावा लांघा-मटोगी मोटर मार्ग के धंसने का क्रम भी जारी है। इस वजह से बिन्हार क्षेत्र के ग्रामीणों का संपर्क अन्य जगह से कट गया है।
आपदा प्रभावितों को किया राहत शिविरों में शिफ्ट
बता दें जाखन में 16 अगस्त को लांघा-मटोगी मोटर मार्ग में भूस्खलन हो गया था। जिससे सड़क धंसनी शुरू हो गई। दरारें बढ़कर गांव तक पहुंच गई है। भूधंसाव के कारण कुछ ही देर में 10 मकान मलबे के ढेर में बदल गए। जबकि 10 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से आपदा में बेघर हुए प्रभावितों को राहत शिविर में शिफ्ट किया गया है।
प्रशासन की ओर से बांटी गई धनराशि
पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन ने बीते शनिवार को आपदा की जद में आए 10 ग्रामीण परिवारों को प्रति परिवार एक लाख 30 हजार के हिसाब से कुल 13 लाख की राजकीय सहायता राशि के चेक बांटे।
इसके अलावा 28 परिवारों को राशन व बिस्तर के लिए प्रति परिवार पांच हजार के हिसाब से कुल एक लाख 40 हजार की सरकारी मदद प्रदान की है। लेकिन पीड़ित परिवारों ने प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई सरकारी मदद को नुकसान के लिहाज से बेहद कम बताया है।