UttarakhandBig NewsNainital News

बेटे की लत को पूरा करने के लिए धंधे में उतरी मां, पुलिस के हत्थे चढ़ी, तब हुआ खुलासा

बेटे की नशे की लत को पूरा करने के लिए उसकी मां ही तस्करी के धंधे में उतर गई। मामला नैनीताल के हल्द्वानी का है। पुलिस ने महिला को 7.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

बेटे की नशे की लत को पूरा करने के लिए तस्कर बनी मां

महिला की पहचान शकीला (58) निवासी काठगोदाम के रूप में हुई है। शकीला ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे को स्मैक की लत थी। बेटे की स्मैक की लत को पूरा करने के लिए पहले वो अपने बेटे के लिए स्मैक लाने लगी। बाद में महिला ने स्मैक को बेचना भी शुरू कर दिया।

पुलिस ने किया महिला को गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि 18 अगस्त को शकीला स्मैक बेचने के लिए अपने घर से निकलकर मछली बाजार के लिए निकली थी। इस दौरान गश्त पर निकली पुलिस की नजर उस महिला पर पड़ी। शकीला ने पुलिस को देख कर अपने पास रखे पर्स को कूड़े के ढेर में फेंक दिया तभी पुलिस ने महिला को पकड़ लिया।

महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस ने जब कूड़े के ढेर से पर्स निकल कर देखा तो उससे 7.5 ग्राम की स्मैक बरामद की। महिला ने बताया कि वह स्मैक को रेलवे पटरी के पास से एक लड़के से खरीदकर लायी थी। फिलहाल पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें