Big NewsUttarakhand

बागेश्वर उपचुनाव : कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, यहां देखें लिस्ट

बागेश्वर उपचुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीति का माहौल गरमाया हुआ है। कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों जीत को लेकर दावे कर रहे हैं। इसके लिए प्रचार जोरों-शोरों से चल रहा है। इसी बीच कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची,

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि पूर्व में जारी कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी करते हुए पार्टी के 40 वरिष्ठ नेतागणों को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

यहां देखें लिस्ट

जारी की गई सूची में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व सीएम हरीश रावत, गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह के साथ ही तमाम बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं।

BAGESHWAR BY ELECTION


Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें