UttarakhandBig NewsDehradun News

BJP के दो गुटों के बीच मारपीट मामले पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने साधा निशाना

देहरादून में क्षेत्रीय राजनीति के चक्कर मे भाजपा के दो पक्ष के बीच भिड़ंत मामले पर अब सियासत गरमाती नजर आ रही है। इस मामले में कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मारपीट मामले पर गरमाई सियासत

शुक्रवार देर रात बिंदल चौकी थाने के अंतर्गत एक कार्यक्रम में महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुमन सिंह के साथ भाजपा नेता के बेटे ने मारपीट की थी। जिसके बाद कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी का रिएक्शन सामने आया है।

गरिमा दसौनी ने कहा कि भाजपा खुद को सभ्य और सुचिता वाली पार्टी कहती है। मगर चुनाव से पहले भाजपा की अंदरकलाह खुल कर सामने आ रही है। दसौनी ने कहा कि अभी आगे धीरे-धीरे इस प्रकार के और भी प्रकरण सामने आने वाले है।

ये है पूरा मामला

घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। वार्ड 34 के भाजपा के बूथ अध्यक्ष संजय धीमान के बेटे करण धीमान ने महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुमन सिंह के साथ मारपीट कर दी। जानकारी के मुताबिक टीचर्स कॉलोनी में स्थित मंदिर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान कार्यक्रम में महिलाओं के बीच विवाद हो गया।

हमले में उपाध्यक्ष घायल

महिलाओं के बीच हुए विवाद में बूथ अध्यक्ष के बेटे करण धीमान की एंट्री से हंगामा और बढ़ गया। बताया जा रहा है करण धीमान मौके पर बीच बचाव के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुमन सिंह के साथ मारपीट कर दी। हमले में महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष घायल हो गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुआ आपसी विवाद चौकी तक पहुंच गया। पीड़ित पक्ष ने स्थानीय पार्षद पर भी अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की ओर से बिंदाल चौकी में क्रॉस एफआईआर दर्ज करवायी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें