Big NewsDehradun News

सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएंगे मंत्री, अब हफ्ते में एक बार करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

हरिद्वार दौरे के बाद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने कहा कि हरिद्वार और उधमसिंह नगर भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ है

हरिद्वार, उधमसिंह नगर भारी बारिश से क्षतिग्रस्त

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि हरिद्वार, उधमसिंह नगर भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ है। बता दें कि कैबिनेट मंत्री ने 19 जुलाई 2023 को हरिद्वार क्षेत्र का दौरा किया था।

उन्होंने बताया कि 6,336 लाभार्थियों में से प्रत्येक लाभार्थी को पांच-पांच हजार के चेक बांटे गए हैं। 771 लाभार्थी जिनके घर टूटे हैं उन्हें 44 लाख 41 हजार 300 रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा किहरिद्वार को आपदा क्षेत्र घोषित किया गया है। जिसके चलते तीन महीने का बिजली और पानी का बिल माफ किया गया है।

सप्ताह में एक बार सभी मंत्रियों द्वारा की जाएगी प्रेस कांफ्रेंस

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए सप्ताह में एक बार सभी मंत्रियों द्वारा प्रेस कांफ्रेंस की जाएगी। प्रेस कांफ्रेंस द्वारा सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब में 19 अगस्त तक 47 लाख 11 हजार 75 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए टूरिस्ट सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम द्वारा सफलतापूर्वक काम किया गया है।

डिवोशन महादेव नीति घाटी के तहत माणा का हो रहा विकास

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देश में विभिन्न संगठनों का निर्माण किया गया है। जिसमें मंदिरों को चयनित किया गया है।गढ़वाल के 12 मंदिर और कुमांऊ के 12 मंदिरों को चयनित किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश का प्रथम माणा गांव में पर्यटक को बढ़ावा देने के लिए डिवोशन महादेव नीति घाटी के तहत उसका विकास किया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें