Big NewsUttarkashi News

गंगोत्री हाईवे पर यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल एक लापता

शनिवार सुबह गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे पर स्वारीगाड़ में एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यूटिलिटी वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त

उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे में स्वारीगाड़ में एक यूटिलिटी वाहन गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में दो लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिसमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरा व्यक्ति लापता बताया जा रहा है।

लापता हो रही तलाश

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन गिरने की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके साथ ही 108 आपातकालीन सेवा भी मौके के लिए रवाना हो गई है। घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर लिया गया है। जबकि लापता व्यक्ति की लगातार तलाश की जा रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें