National

हमें आने वाली स्वास्थ्य इमरजेंसी से निपटने के लिए तैयार रहना है, पीएम मोदी ने किया जनता से आग्रह

देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की जनता से भविष्य में आने वाले स्वास्थ्य इमरजेंसी की स्थिति से लड़ने और इसे रोकने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया। उन्होनें कहा कि जैसे आपने कोविड के समय अपना साहस दिखाया ऐसे ही भविष्य में भी दिखाएं।

जी-20 बैठक में पीएम ने किया संबोधित

बता दें कि पीएम मोदी ने गुजरात की राजधानी गांदीनगर में जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए उन्होनें कहा कि अगली स्वास्थ्य आपात स्थिति को रोकने, उसके लिए तैयारी करने और प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल समाधान और नवाचार हमारे प्रयासों को न्यायसंगत व समावेशी बनाने के उपयोगी साधन हैं। वैश्विक स्वास्थ्य प वैश्विक पहल विभिन्न डिजिटल स्वास्थ्य पहलों को एक साक्षा मंच पर लाएगी।  

टीबी उन्मूलन हासिल करने की राह पर हम- पीएम

वहीं पीएम मोदी ने जी-20 सदस्यों को बताया कि भारत लोगों की भागीदारी की मदद से वैश्विक समय सीमा से पहले ही क्षय रोग टीबी को खत्म कर देगा। पीएम मोदी ने कहा कि हमने देश के लोगों से टीबी उन्मूलन के लिए नि-क्षय मित्र बनने का आह्वान किया है। इसके तहत लगभग 10 लाख मरीजों को नागरिकों ने गोद लिया है। उन्होनें कहा कि अब हम 2020 के वैश्विक लक्ष्य से काफी पहले टीबी उन्मूलन हासिल करने की राह पर हैं। उन्होनें कहा कि हमें अगली स्वास्थ्य आपात स्थिति को रोकने, उसके लिए तैयारी करने और प्रतिक्रिया देने के वास्ते तैयार रहना चाहिए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें