UttarakhandBig NewsUttarkashi News

यमुनोत्री हाईवे में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार से आ रही बस ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत

उत्तरकाशी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। सड़क पर टहल रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार से आ रही बस ने रौंद दिया। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से बुजुर्ग के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

तेज रफ्तार से आ रही बस ने बुजुर्ग को रौंदा

घटना शुक्रवार दोपहर तीन बजे के आस पास की बताई जा रही है। मृतक की पहचान नथु (80) पुत्र सुनकु निवासी मुराड़ी गांव के रूप में हुई। बताया जा रहा है बुजुर्ग हमेशा की तरह सड़क पर टहल रहे थे। इस दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बस ने बुजुर्ग को रौंद दिया। मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई।

बस चालक को हिरासत में लिया

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर चालक को अपने साथ चौकी ले आई। जानकारी के अनुसार एसआई विक्रम तोमर ने बताया कि मृतक बुजुर्ग के पंचनामे की कार्यवाई की जा रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजनों की तहरीर के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें