कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, हथियारों का बड़ा जखीरा जब्त

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने यहां तलाशी अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में हथियारों की खेप बरामद की है। बता दें कि खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट पर कार्रवाई करते हुए सेना, बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने 15 से 18 अगस्त तक कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया।
हथियारों का बड़ा जखीरा जब्त
व्यापक तलाशी अभियान के दौरान हथियारों का बड़ा जखीरा जब्त किया गया। इसमें पांच एके राइफल्स, सात पिस्तौल, चार हैंड ग्रेनेड और अन्य आपत्तिजनक सामाग्री बरामद की गई है। सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके को घेर लिया है। यहां अभी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
लश्कर-ए-तैयबा के दो ओजोडब्ल्यूएस गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार सोपोर जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के दो ओजोडब्ल्यूएस को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से आठ राउंड पिस्तौल और ग्रेनेड हरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आतंकी मददगारों से पूछताछ की जा रही है।