UttarakhandDehradun NewsHighlight

अवैध निर्माण पर सख्त हुआ MDDA, अवैध रूप से की जा रही प्लॉटिंग को किया ध्वस्त

राजधानी देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए (मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण) का एक्शन जारी है। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को सहस्त्रधारा रोड़ चालंग गांव में अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।

अवैध रूप से की जा रही प्लॉटिंग को किया ध्वस्त

एमडीडीए के उपाध्यक्ष के निर्देशानुसार सहस्त्रधारा रोड चलांग गांव में पंकज बिजल्वाण द्वारा 10 बीघे में अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा राजपुर रोड के पास शाही मंदिर पर स्वीकृत मानचित्र से हटकर आवासीय निर्माण कराया जा रहा था। जिसे MDDA ने सील कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि अवैध निर्माणों के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। शहर को स्वच्छ बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें