UttarakhandHighlightPauri Garhwal News

कोटद्वार: सड़क पर आ धमका हाथियों का झुंड, राहगीरों में मची चीख पुकार

पौड़ी जनपद के कोटद्वार में पुलिंडा रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जंगल से हाथियों का झुंड सड़क पर आ धमका। हाथियों को देख राहगीरों में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को सड़क से जंगल की ओर खदेड़ा तब जाकर राहगीरों ने राहत की सांस ली।

हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ा

जानकारी के अनुसार रेंजर अजय कुमार ध्यानी ने बताया कि हाथियों का झुंड सड़क पर आने से जाम लग गया था। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई। पटाखे छोड़कर और हवाई फायरिंग कर हाथियों को जंगल की ओर भेजा गया। जिसके बाद मार्ग पर आवाजाही सुचारु करवा दी गई है।

पूर्व में भी हो चुकी है इस तरह की घटना

बता दें कोटद्वार में ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार हाथियों का झुंड मुख्य मार्ग पर आ चुके हैं। जिस वजह से मार्ग पर यातायात बाधित हुआ है। हालांकि सूचना पर वन विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आवाजाही को सुचारु करवाया जाता है ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें