UttarakhandHighlightPauri Garhwal News

कैंप में दबे हरियाणा के दो और पर्यटकों के शव बरामद, दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक के जोग्याणा गांव के पास हरियाणा का एक परिवार भूस्खलन की चपेट में आकर कैंप में दब था। एसडीआरएफ की टीम ने परिवार के दो और सदस्यों का शव बरामद कर लिया है। जबकि तीन लोगों के शव पूर्व में बरामद हो चुके हैं।

मलबे में दबे पर्यटक

हादसे में मृतकों की संख्या पांच हो गई है। जबकि एसडीआरएफ ने एक का सकुशल रेस्क्यू कर लिया था। पौड़ी प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम रविवार रात से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाये हुए थी। बता दें मलबे की चपेट में आने से रवाड़ा में नाइट पैराडाइज कैंप क्षेत्र जमींदोज हो गया था।

हादसे में पांच लोगों की मौत

एक कैंप के अंदर हरियाणा के एक ही परिवार के छह लोग दब गए थे। एक आठ साल की बच्ची का रेस्क्यू टीम ने सकुशल रेस्क्यू कर लिया था। जबकि पांच लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। सभी पर्यटक कुरुक्षेत्र हरियाणा के रहने वाले थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें