UttarakhandHaridwar NewsHighlight

हाईवे पर आ धमका हाथियों का झुंड, लोगों में मची अफरा-तफरी, वाहन छोड़कर भागे राहगीर

हरिद्वार-लक्सर हाईवे पर हाथियों का झुंड आने से हड़कंप मच गया। हाथियों को देख हाईवे से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ राहगीर हाथी के हमले के डर से अपने वाहन छोड़ कर भाग गए।

हाईवे पर आ धमका हाथियों का झुंड

घटना बुधवार की बताई जा रही है। हरिद्वार के पथरी में मिस्सरपुर के पास हरिद्वार-लक्सर हाईवे में हाथियों के आने से हड़कंप मच गया। राहगीर अपने वाहन छोड़कर भाग गए। आस पास के बसी कॉलोनियों के लोगों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है।

हाईवे में आवगमन हुआ सुचारु

हाथियों के आबादी क्षेत्र में आने से लोग डरें हुए हैं। जानकारी के मुताबिक वन रेंज अधिकारी दिनेश नौढियाल ने बताया कि हाथियों को जंगल की ओर भेजने के लिए वनकर्मी भेजे जाते हैं।

वन रेंज अधिकारी ने अपील कर कहा कि इस तरह आवागमन कर रहे हाथियों के रास्ते में बाधक न बनें और सतर्क रहें। फिलहाल हाथियों को हाईवे से जंगल की ओर भेज दिया गया है। जिसके बाद आवागमन सुचारू हो गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें