National

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 100 शहरों में चलेंगी 10 हजार इलेक्ट्रिक बसें, विश्वकर्मा योजना को मिली मंजूरी

मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब 100 शहरों में 10,000 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। केंद्र सरकार ने इसके लिए केंद्र सरकार 57,613 करोड़ रुपये देगी। इस योजना को पीएम-ई बस नाम दिया गया है। इस बात की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी है।

विश्वकर्मा योजना को मिली मंजूरी

इसी के साथ विश्वकर्मा योजना को भी मंजूरी मिल गई है। बता दें कि इस योजना का जिक्र पीएम मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से किया था। इस योजना के जरिए देश के छोटे कामगारों को आर्थिक मदद दी जाएगी। मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि छोटे कामगारों को लोन से लेकर ट्रेनिंग, एडवांस टेक्नोलॉजी की जानकारी, स्किल  जुड़ी ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

30 लाख शिल्पकार परिवारों को मिलेगा लाभ

विश्वकर्मा योजना के जरिए शिल्पकारों को एक लाख रूपए तक का लोन 5 प्रतिशत की ब्याज पर दिया जाएगा और 30 लाख शिल्पकार परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।  

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें