UttarakhandBig NewsPauri Garhwal News

भूस्खलन होने के चलते कैंप में दबे हरियाणा के पांच पर्यटक, SDRF ने किए अभी तक तीन के शव बरामद

पौड़ी में रुक-रूककर हो रही मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई हुई है। यमकेश्वर ब्लॉक के जोग्याणा गांव के पास हरियाणा का एक परिवार भूस्खलन की चपेट में आने से कैंप में दब गए। एसडीआरएफ ने दो और सदस्यों के शव बरामद कर लिए हैं। जबकि दो लोगों की तलाश जारी है।

मलबे में दबे पर्यटक

पौड़ी प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू चलाये हुए है। घटना रविवार रात की है। मलबे की चपेट में आने से रवाड़ा में नाइट पैराडाइज कैंप क्षेत्र जमींदोज हो गया था।

pauri news

एक कैंप के अंदर हरियाणा के एक ही परिवार के पांच लोग दब गए थे। सोमवार देर शाम मलबे से एक शव बरामद कर लिया गया था। जबकि लापता चार लोगों में से दो के शव आज बरामद किए गए हैं।

मृतकों और घायलों का विवरण

मृतकों की पहचान कमल वर्मा (36) और निशा वर्मा (37) निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा के रूप में हुई है। जबकि विशाल (24) पुत्र शमशेर सिंह पानीपत हरियाणा का शव पहले ही बरामद कर लिया गया था। इसके अलावा कृतिका वर्मा (10) पुत्री कमल वर्मा निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा का सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें