Entertainment

Jailer Box Office Day 6: रजनीकांत की फिल्म का जलवा बरक़रार, छह दिनों में हुई इतनी कमाई

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस देश के कोने कोने में है। हाल ही में उनकी फिल्म जेलर रिलीज़ हुई। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का जलवा कायम है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म को रिलीज़ हुए छह दिन हो गए है। ऐसे में जानते है की फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है।

100 करोड़ पार पहुंची जेलर

जेलर फिल्म तमिल भाषा में है। फिल्म को कन्नड़, हिंदी और तेलुगू भाषा में डब किया गया है। फिल्म 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ की गई थी।

जिसकी वजह से चेन्नई और बेंगलुरु के ऑफिसों में छुट्टी का ऐलान किया गया था। फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 100 करोड़ का अकड़ा पार कर लिया है। इसके बाद भी फिल्म की कमाई में कमी नहीं आई है।

छठे दिन की कमाई

फिल्म ने अपने ओपनिंग डे में 48.35 करोड़ की कमी की। दूसरे दिन 25.75 करोड़, तीसरे दिन 34.3 करोड़ की कमाई की। चौथे दिन फिल्मने फिर रफ़्तार पकड़ी। फिल्म ने 42.2 करोड़ का कलेक्शन किया। पांचवें दिन फिल्म ने 23.55 करोड़ का बिज़नेस किया। तो वहीं कहते दिन फिल्म ने 33 करोड़ कमाए। फिल्म ने टोटल 207.15 का कलेक्शन किया है।

जेलर’ में स्टारकास्ट की फीस

रजनीकांत फिल्म में मुथुवल पांडियन का रोल निभा रहे है। जो की एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर है। मुथुवल एसीपी अर्जुन (वसंत रवि) के पिता है। राम्या कृष्णन फिल्म में अभिनेता की पत्नी की भूमिका निभा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में रजनीकांत ने अपने अभिनय के लिए 110 करोड़ लिए है।

तो वहीं मोहनलाल ने स्पेशल अपीयरेंस के लिए आठ करोड़ की फीस ली है। जैकी श्रॉफ और शिवा राजकुमार ने चार करोड़ चार्ज किया है। तमन्ना भाटिया ने तीन करोड़ की फीस ली है।

Back to top button