National

लाल किले में पीएम मोदी ने कहा, अगली बार 15 अगस्त को और अधिक आत्मविश्वास के साथ आऊंगा

प्रधानमंत्री मोदी ने 77 वीं स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होनें कहा कि अगली बार इसी लाल किले पर और अझिक आत्मविश्वास के साथ आऊंगा।

परिवर्तन का वादा किया पूरा

अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि मैं साल 2014 में परिवर्तन का वादा लेकर आया था। देश के 140 करोड़ लोगों ने मुझ पर भरोसा किया। रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म का वादा विश्वास में बदल गया। मैंने इस वादे को विश्वास में बदल दिया है।

आने वाले पांच साल खास

वहीं इस खास मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले पांच साल अभूतपूर्व विकास के हैं। 2047 के सपने को साकार करने का सबसे बड़ा स्वर्णिम पल आने वाले पांच साल हैं। 

अधिक आत्मविश्वास से अगली बार आऊंगा

वहीं पीएम मोदी ने कहा कि अगली बार मैं 15 अगस्त को इसी लाल किले से मैं आपके सामने देश की उपलब्धियां, आपके सामार्थ्य, उसमें हुई प्रगति और सफलता के गौरवगान को इससे भी अधिक आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करूंगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें