National

अब वीआईपी गाड़ियों से हटेगा सायरन, बांसुरी, तबला, शंख की आवाज में बदलने की योजना- नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अब वीआईपी गाड़ियो से लाल बत्ती हटाने के बाद सायरन हटाने की योजना बना रहे हैं। पुणे में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इस फैसले का ऐलान किया है। उन्होनें कहा कि अब सायरन को भारतीय वाद्ययंत्रों की आवाज से बदला जाएगा।  

वीआईपी गाड़ियों से सायरन खत्म करने की योजना

बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पुणे के चांदनी चौक फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होनें कहा कि ध्वनि प्रदूषण विचारणीय है। इसे नियंत्रित करना काफी जरूरी है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे वीआईपी गाड़ियों से लाल बत्तियां हटाने का मौका मिला। मैं अब वीआईपी गाड़ियों से सायरन खत्म करने की योजना बना रहा हूं। उन्होनें कहा कि मैं चाहता हूं कि हॉर्न सायरन की आवाज को भारतीय वाद्ययंत्रों के मधुर संगीत से बदला जाए।

बांसुरी, तबला, शंख की आवाज में बदलेगा सायरन

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि मैं एक नीति बना रहा हूं कि सायरन की आवाज की बांसुरी, तबला, शंख की आवाज से बदल लिया जाए। इससे लोगों को सायरन की आवाज से राहत मिलेगी। ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें