National

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, प्रियंका को संसद में होना चाहिए, स्मृति ईरानी बकवास करती है

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी पत्नी के चुनाव लड़के वकालत की है। उन्होनें कहा कि मुझे लगता है कि प्रियंका को संसद में होना चाहिए। उनके पास वो सभी योग्यताएं हैं, जो एक अच्छे नेता में होनी चाहिए। वह वहां अच्छा काम करेंगी। वो लोकसभा में होने की हकदार हैं।

स्मृति ईरानी पर साधा रॉबर्ट ने निशाना

वहीं मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने केंद्रीय मंज्ञी स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा कि नकारात्मक सोच वाले लोग जहां होंगे, सिर्फ नकारात्मकता ही फैलाएंगे। उन्होनें कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे लोग संसद में भी हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि उनके पास महिलाओं और बच्चों की बेहतरी के लिए काम करने वाला मंज्ञालय हैं, फिर भी वे संसद में नकारात्मकता फैलाने के अलावा मणिपुर के बारे में क्या बात करता हैं। वे उस व्यक्ति के बारे में कुछ कहती हैं, जो वहा मौजूद भी नहीं है। मैं संसद से दूर रहता हूं।

केंद्र सरकार को घेरा

वहीं उन्होनें कहा कि मैं राजनीति से जुड़ी किसी भी बात पर तभी बात करता हूं, जब सरकार मेरा नाम लेती है। नौ साल हो गए इस सरकार को सत्ता में आए हुए, जब भी सरकार किसी मुद्दे पर घिरती है, उन्होनें हमेशा मेरे नाम का मेरा इस्तेमाल किया। उन्होनें जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए मेरे नाम का सहारा लिया। इसलिए मैं इसके खिलाफ लडूंगा।


कांग्रेस को देश की कई पार्टी का साथ मिला

वहीं रॉबर्ट ने कहा कि मुझे लगता है कि कांग्रेस को देश खी कर् पार्टियों का अच्छा साथ मिल गया है और हम भाजपा को 2024 में कड़ी टक्कर दे पाएंगे। लोग देश में बदलाव और प्रगति चाहते हैं। उनके पास स्मृति ईरान की बकवास सुनने के लिए समय नही है।  

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें