Big NewsPolitics

कांग्रेसी रंजीत अब हुए भाजपाई, बागेश्वर उपचुनाव से पहले उलटफेर

प्रदेश में राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। बागेश्वर से कांग्रेस के प्रत्याशी रंजीत दास भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। बागेश्वर उपचुनाव से ठीक पहले भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।

कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत दास ने थामा भाजपा का दामन

प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत दास के भाजपा ज्वाइन करने की खबर के बाद से हलचल है। भाजपा ने बागेश्वर उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका दिया है। रंजीत दास के भाजपा में आते ही बड़ा उलटफेर देखने को मिला है।

बागेश्वर उपचुनाव से पहले भाजपा ने खेला बड़ा दांव

बागेश्वर उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही कांग्रेस और बीजेपी दोनों में बैठकों का दौर शुरू हो गया था। जहां एक ओर माना जा रहा था कि बीजेपी सहानुभूति का दांव इस बार खेल सकती है।

माना जा रहा था कि बीजेपी स्व. चंदन राम दास के बेटे या पत्नी में से किसी और को टिकट दे सकती है। लेकिन भाजपा ने बड़ा उलटफेर करते हुए कांग्रेस के प्रत्याशी को ही अपनी तरफ कर लिया है।

रंजीत दास ने चंदनराम दास के सामने लड़ा था चुनाव

रंजीत दास ने पिछली बार चंदनराम दास के सामने चुनाव लड़ा था। जिसमें चंदन राम दास ने कांग्रेस के नए चेहरे रंजीत दास को 12141 वोटों के अंतर से हराया।

इसमें चंदन राम दास को 32211 मत मिले थे। जबकि उनके प्रतिद्धंदी कांग्रेस के रंजीत दास को 20017 वोट मिले थे। बता दें कि तब मामला त्रिकोणीय था। जिसमें आप के बसंत कुमार ने 16 हजार मत प्राप्त किए थे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें