UttarakhandDehradun NewsHighlight

प्रदेश में फिर बढ़ा लंपी वायरस का कहर, CS ने ली बैठक, सभी जिलाधिकारियों को दिए ये निर्देश

प्रदेश में एक बार फिर लंपी वायरस ने कहर बरपा दिया है। इसे लेकर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश में पशुओं में होने वाली लंपी वायरस के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि लंपी वायरस से लड़ने के लिए सभी सम्बन्धित विभागों को मिलकर कार्य करने की जरुरत है।

प्रदेशभर में किया जाए पशुओं का टीकाकरण

मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव कहा कि पूरे प्रदेश को सैचुरेट करने के लिए प्रदेशभर में टीकाकरण अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही बीमारी फैलाने वाले कीटाणुओं को मारने के लिए सघन फॉगिंग अभियान चलाए जाए। मुख्य सचिव ने वायरस से अधिक प्रभावित जनपदों में टीकाकरण और दवाओं के छिड़काव पर अधिक ध्यान देने के निर्देश दिए।

गौशालाओं की क्षमता बढ़ाने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को गौसदनों के लिए जल्द भूमि चिन्हित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन जनपदों ने भूमि चिन्हीकरण कार्य पूरा कर लिया है। शीघ्र विज्ञापन जारी कर इच्छुकों से आवेदन मांगे जाने की प्रक्रिया को पूरा कर लें। इस दौरान मुख्य सचिव ने सड़कों में घूम रहे लावारिस पशुओं को जल्द गौसदनों में भेजे जाने के साथ ही गौशालाओं की क्षमता बढ़ाए जाने के लिए निर्देशित किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें