UttarakhandBig NewsNainital News

भारी बारिश मचा रही तबाही, दो चचेरे भाई नदी के बहाव में बहे, एक की मौत

नैनीताल के कालाढूंगी में दो चचेरे भाई नदी के तेज बहाव में बह गए। एक भाई का जंगल में गश्त के दौरान बचा लिया गया है। जबकि दूसरे की मौत हो गई। मृतक किशोर का शव घटना स्थल से करीब 800 मीटर की दूरी से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से किशोर के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

दो चचेरे भाई नदी के बहाव में बहे

मृतक किशोर की पहचान नितिन तिवारी (15) पुत्र राजू तिवारी निवासी पूरनपुर चकलुवा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है नितिन गुरुवार को अपने चचेरे भाई पंकज तिवारी (16) पुत्र मोहन चंद्र तिवारी के साथ मोटेश्वर महादेव मंदिर में भंडारे में जा रहा था। इस दौरान दोनों भाईयो को बौर नदी पार करके मंदिर जाना था। दोनों किशोर जैसे ही नदी पार करने नदी के बीच पहुंचे नदी के बहाव में बहने लगे।

किशोरों ने लगाई मदद के लिए आवाज

खुद को बहता देख दोनों भाई मदद के लिए चिल्लाने लगे। तभी जंगल में गश्त कर रहे बरहैनी रेंज के बीट वाचर नरेश सैनी और हरिओम को किशोरों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आनन-फानन में दोंनो नदी की ओरभागने लगे। दोनों वचारों ने नदी में कूदकर उन्हें बचाने का प्रयास किया। नदी के तेज बहाव में उन्होंने पंकज को तो पकड़ लिया। लेकिन नितिन बह गया।

नदी में बहने से किशोर की मौत

घटना की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी। मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस की टीम ने दूसरे किशोर की खोजबीन शुरू की। करीब ढाई बाद ग्रामीणों को नीरज का शव नदी में पड़े पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद से किशोर के परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें